20 अगस्त 2015 - 18:23
ईरान और आईएईए के बीच होने वाला समझौता लीक नहीं हुआ।

तेहरान का कहना है कि ईरान और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बीच होने वाले समझौते से संबंधित ख़ुफ़िया जानकारी के लीक होने से संबंधित मीडिया में आने वाली ख़बरें केवल अटकलबाज़ी है।

तेहरान का कहना है कि ईरान और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बीच होने वाले समझौते से संबंधित ख़ुफ़िया जानकारी के लीक होने से संबंधित मीडिया में आने वाली ख़बरें केवल अटकलबाज़ी है।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने गुरुवार को हमारे संवाददाता के साथ बातचीत में कहा, अभी तक आईएईए ने ईरान के साथ होने वाले समझौते के दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखने के अपने दायित्व का निर्वाह किया है और ऐसा कोई क़दम नहीं उठाया है जिससे यह पता चलता हो कि उसने दायित्वों का सही रूप से पालन न किया हो।
कमालवंदी का कहना था कि ईरान और आईएईए के बीच होने वाले समझौते में ईरान की इच्छाओं पर ध्यान दिया गया है और इस पर अच्छी तरह अमल किया जा रहा है।
कमालवंदी ने आगे कहा, तेहरान ने निर्धारित समय 15 अगस्त से पहले ही आईएईए के सवालों के जवाब दे दिए हैं और एजेंसी ने एक आधिकारिक बयान जारी करके इसकी पुष्टि कर दी है।
उल्लेखनीय है कि एसोशिएटेड प्रेस ने बुधवार को एक रिपोर्ट में दावा किया था कि ईरान और एजेंसी के बीच होने वाले ख़ुफ़िया समझौते के दस्तावेज़ों तक उसने पहुंच बना ली है और इस समझौते के मुताबिक़, आईएईए के विशेषज्ञों को सैन्य केन्द्र पारचीन के निरीक्षण की अनुमति दे दी गई है।